डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर भूटान के पीएम ने जताया दुख

  • भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

नई दिल्ली, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शेरिंग तोबगे ने

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स

पर डॉ. मनमोहन सिंह के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से हम बेहद दुखी हैं, वे एक असाधारण राजनेता और भूटान के प्रिय मित्र थे। उनकी बुद्धिमत्ता, करुणा और नेतृत्व ने न केवल भूटान बल्कि पूरे क्षेत्र को प्रभावित किया। उनका योगदान दोनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण था।

उन्होंने आगे लिखा-  भारत की क्षति बहुत बड़ी है और उनकी विरासत हमारे दिलों में हमेशा बनी रहेगी। शाही सरकार और भूटान के लोगों की ओर से, हम उनके परिवार, भारत के लोगों और उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वाले सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में आखिरी सांस ली। मनमोहन सिंह को तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को एम्स में भर्ती कराया गया था। भारत के 14वें प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह को देश में आर्थिक सुधारों के जनक के रूप में जाना जाता है।

मनमोहन सिंह के निधन के चलते केंद्र सरकार ने 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली में मोतीलाल नेहरु रोड स्थित उनके आवास पर रखा गया है। बीजेपी, कांग्रेस और अन्य पार्टियों के नेता श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं।

Intelligent Guru
Author: Intelligent Guru

इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें