- दिल्ली पुलिस ने नये साल के जश्न के दौरान कनॉट प्लेस और उसके आसपास यातायात पाबंदियां लागू की हैं। 31 दिसंबर की रात आठ बजे से यातायात को नियंत्रित किया जाएगा, जिसमें सिर्फ वैध पास वाले वाहनों को प्रवेश मिलेगा। इंडिया गेट के आसपास भी यातायात के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
नई दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने राजधानी में नये साल के जश्न को देखते हुए यातायात के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 31 दिसंबर की रात आठ बजे से नव वर्ष के जश्न के दौरान कनॉट प्लेस में यातायात पाबंदियां लागू रहेंगी। यह पाबंदियां निजी और सार्वजनिक वाहनों पर लागू होंगी.
किसी भी वाहन को मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, मिंटो रोड-दीनदयाल उपाध्याय मार्ग चौराहे, जीपीओ, नई दिल्ली, पटेल चौक और जयसिंह रोड-बंगला साहेब लेन से आगे कनॉट प्लेस की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। कनॉट प्लेस के भीतरी और बाहरी सर्कल में केवल वैध पास वाले वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।
दिल्ली यातायात पुलिस ने इंडिया गेट और उसके आसपास यातायात को नियंत्रित करने के लिए भी व्यापक इंतजाम किए हैं।

Author: Intelligent Guru
इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।