राष्ट्रपति ने कोंडागांव की हेमबती नाग को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से किया सम्मानित

नई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज वीर बाल दिवस पर नई दिल्ली में असाधारण उपलब्धियों के लिए सत्रह बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। इन बच्चों में छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की हेमबती नाग भी शामिल हैं। इन बच्चों को कला-संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा, खेल और पर्यावरण के क्षेत्र में विशिष्ठ उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां देश के सभी नागरिकों को प्रेरित करेंगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानना और अवसर प्रदान करना देश की परंपरा का हिस्सा रहा है। कोंडागांव जिले की जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग को खेलो इंडिया और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। हेमबती ने आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए उन्हें यह अवार्ड मिलने पर बहुत खुशी हो रही है। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेमबती को शुभकामनाएं दी हैं।

Intelligent Guru
Author: Intelligent Guru

इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें