- गरियाबंद जिले में बीते करीब दो दिनों से सुरक्षा बलों के साथ चल रही मुठभेड़ में कम से कम अट्ठारह माओवादियों के मारे जाने की खबर है।
- इनमें से चौदह माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए ।
- मारे गए माओवादियों में से एक माओवादी जयराम उर्फ चलपति पर एक करोड़ का इनाम घोषित था।
- यह माओवादी सेंट्रल एरिया कमेटी का सदस्य बताया जाता है।
गरियाबंद,ओडिशा सीमा पर हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के दो जवान घायल हुए हैं, जिनमें से एक जवान को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है। छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा ने को बताया कि सुरक्षा बलों को गरियाबंद के कुल्हाड़ीघाट वन क्षेत्र में बड़ी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी। इसके बाद, इस क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा है कि देश में नक्सलवाद अपनी आखिरी सांसे गिन रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुरक्षाबलों के जवानों को माओवादियों के खिलाफ मिली सफलता सराहनीय है।
