भारत-श्रीलंका बातचीत के बाद 20 भारतीय मछुआरे रिहा, चेन्नई पहुंचे

  • भारत-श्रीलंका बातचीत के बाद 20 भारतीय मछुआरे रिहा, चेन्नई पहुंचे
  • भारत-श्रीलंका बातचीत के बाद 20 भारतीय मछुआरे रिहा होकर चेन्नई पहुंचे। श्रीलंकाई अधिकारियों के पास 504 मछुआरे और 48 नावें हैं। मछुआरा संघ ने नियमित गिरफ्तारी पर चिंता व्यक्त की।

नई दिल्ली,  भारत और श्रीलंका सरकार के बीच बातचीत के बाद श्रीलंका ने 20 मछुआरों को रिहा कर दिया। जेलों से रिहा होकर भारतीय मछुआरे चेन्नई पहुंच गए हैं। इन मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने एक साल पहले गिरफ्तार किया था। मछुआरे तमिलनाडु के पुडुकोट्टई, रामनाथपुरम और थूथुकुडी जिलों के निवासी हैं।

तमिलनाडु के 504 भारतीय मछुआरे श्रीलंकाई अधिकारियों की हिरासत में हैं। साथ ही 48 मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली नावें भी श्रीलंकाई अधिकारियों के कब्जे में हैं। तमिलनाडु के मछुआरा संघ राज्य के मछुआरों की नियमित गिरफ्तारी को लेकर लगातार अवाजें उठा रहे हैं। केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हाल ही में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से भी इस मुद्दे पर बातचीत की थी।

Intelligent Guru
Author: Intelligent Guru

इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें