पटना में 20 से 27 दिसंबर तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली का होगा आयोजन

 पटना …..भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए पटना के दानापुर कैंट स्थित न्यू के.एल.पी और चांदमारी मैदान में कल यानी 20 से 27 दिसंबर तक भर्ती रैली का आयोजन होने जा रहा है। पटना के जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने भर्ती रैली की तैयारियों का जायजा लिया।

रैली के सफल आयोजन के लिए पूरी कर ली गई हैं सभी तैयारियां

पटना के जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि रैली के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भर्ती रैली में हजारों उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था पर अधिक ध्यान रखा गया है।

भीड़ नियंत्रण के लिए सुरक्षा बलों को दिए गए विशेष दिशा-निर्देश

पटना के जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि भीड़ नियंत्रण के लिए सुरक्षा बलों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैरिकेडिंग की गई है। अलग-अलग एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बनाए गए हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के जवानों की व्यवस्था की गई है। मेडिकल टीम लगाई गई है। साथ ही यातायात प्रबंधन के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किए गए हैं।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें