अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर सुरक्षित पृथ्वी पर लौटे

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर सुरक्षित पृथ्वी पर लौटे
  •  सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विलमोर, करीब नौ महीने बाद अंतरिक्ष से सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आए हैं। यह मिशन शुरुआत में आठ दिन का था, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण इसे लंबा खींचना पड़ा।

 नई दिल्ली:  भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर, करीब नौ महीने बाद अंतरिक्ष से सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आए हैं। स्पेसएक्स के ड्रैगन यान ने उन्हें फ्लोरिडा के तट पर लैंड कराया।

मूल रूप से यह मिशन केवल आठ दिनों का था, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण इन अंतरिक्ष यात्रियों को बहुत अधिक समय अंतरिक्ष में रहना पड़ा। बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल में तकनीकी खामियों के चलते इनकी वापसी में देरी हुई।

सितंबर में, स्पेसएक्स ने उन्हें वापस लाने के लिए एक ड्रैगन अंतरिक्ष यान भेजा, जिसमें चार की जगह सिर्फ दो चालक दल के सदस्य थे, ताकि फंसे हुए अंतरिक्ष यात्रियों को सही से लाया जा सके। अब इन अंतरिक्ष यात्रियों को ह्यूस्टन भेजा जाएगा, जहां उनका 45 दिनों का पुनर्वास कार्यक्रम चलेगा।

नासा ने इस मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों की अनुकूलन क्षमता की सराहना की। नासा के वाणिज्यिक क्रू कार्यक्रम के प्रबंधक स्टीव स्टीच ने कहा कि, यह मिशन भविष्य में मंगल ग्रह और चांद पर जाने के लिए एक प्रेरणा बनेगा।

व्हाइट हाउस ने एक्स पर लिखा कि

, “वादा किया, वादा निभाया!” राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरिक्ष में नौ महीने से फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को बचाने का वादा किया था, जिसे आज पूरा किया गया।

एलन मस्क

ने भी इस सफल मिशन के लिए स्पेसएक्स और नासा की टीम को बधाई दी और ट्रंप को धन्यवाद कहा।

कैप्शन: पृथ्वी पर लौटने के बाद सुनीता विलियम्स

Intelligent Guru
Author: Intelligent Guru

इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें