जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम

हम होंगे कामयाब कार्यक्रम के जरिए प्रशासन ने लोगों को किया जागरूक

जबलपुर. शासन  के निर्देशानुसार जिले में “हम होंगे कामयाब कार्यक्रम” का प्रभावी रूप से जागरूकता कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए आज “नट समुदाय” की किशोरी बालिकाओं व महिलाओं के बीच सांई मंदिर के परिसर में जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

कानून विशेषज्ञों द्वारा क्षेत्र की किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को, पॉस्‍को एक्ट, गुड टच, बेड टच, महत्वूर्ण हेल्पलाइन नंबर, महिला हेल्‍पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, पुलिस हेल्पलाइन 100,112, ऊर्जा डेस्क, वन स्टॉप सेंटर, स्वधार गृह,विभिन्न चिल्ड्रेन होम्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई हैं

कार्यक्रम के उपरांत बालिकाओं से हेल्पलाइन नंबर एवं महिला सुरक्षा कानून पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रश्नों के सही उत्तर देने वाली बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर लिखे “क्राऊन “पहनाकर सम्मानित किया गया।

आज के जागरूकता कार्यक्रम का नट बस्ती में आयोजन का मुख्य उद्देश्य घरेलू हिंसा,शोषण,अपराध से पीड़ित वास्तविक जन तक, इनके रोकथाम हेतु शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कानूनों ,सुरक्षा उपायों की जानकारी देना था।

कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, किशोरी बालिकाएं व महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें