उत्तर प्रदेश: रामपुर जिले में पूर्व कैबिनेट मंत्री आज़म को हुई सजा पर उनकी पत्नी डॉ. तजीन फातिमा ने नाइंसाफी की चरम सीमा बताया है.
जिला कारागार से कुछ दिन पहले रिहा हुई पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की पत्नी डॉ तज़ीन फातिमा ने कहा कि एक अधिकारी के कहने पर सीधे साधे लोगों से सादे कागज पर साइन लेकर आधे आधे घंटे के अंतराल पर एफआईआर दर्ज की गईं. अनपढ़ और गांव के लोगों से साइन कराए गए. चंद झूठे गवाहों के कहने पर आजम खान का नाम शामिल कर जानबूझकर उन्हें सजा कर दी गई है.
इस नाइंसाफी के खिलाफ हम आखिरी सांस तक लड़ेंगे. पत्रकारों से अपने आवास पर बात करते हुए डाॅ तजीन फातिमा ने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र मामले में मीडिया अब भी यही लिख रही है कि फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, जबकि इसमें फर्जी कुछ भी नहीं है. जन्म प्रमाण पत्र में सब कुछ विधिवत है और वक्त आने सारे सुबूत दिए जायेंगे.

Author: Intelligent Guru
इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।