भोपाल- राज्य मंत्री लोधी ने पर्यटन विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल को किया लॉन्च

भोपाल. पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने पर्यटन विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल को लॉन्च किया। राज्य मंत्री श्री लोधी ने निवास से नव निर्मित हैंडल्स पर स्वयं पहली पोस्ट शेयर की।

फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, लिंकडिन और यूट्यूब पर जारी पोस्ट में राज्य मंत्री लोधी ने कहा कि हमारा मध्यप्रदेश पर्यटन की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ राज्य है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की  रिपोर्ट में मध्यप्रदेश को दुनिया के 10 सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में शामिल करने पर गर्व व्यक्त किया है। यह हम सब के लिये गौरव का विषय है।

राज्य मंत्री लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में अतुल्य भारत के हृदय प्रदेश ‘मध्यप्रदेश’ में वन्य संपदा, ऐतिहासिक एवं पुरातत्व विरासत और स्थानीय संस्कृति के साथ साथ फिल्म पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। यही कारण है कि आज मध्यप्रदेश पर्यटन देश ही नहीं दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखता है।   सोशल मीडिया हैंडल्स के बारे में जानकारी देते हुए राज्य मंत्री श्री लोधी ने बताया कि मध्यप्रदेश पर्यटन से संबंधित गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनसम्पर्क विभाग द्वारा मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज बनाए गए हैं। जिनसे जुड़कर आमजन पर्यटन स्थलों, आयोजनों और गतिविधियों से अवगत हो सकेंगे। साथ ही अपने मूल्यवान सुझाव हमे दे सकेगे।

 

Intelligent Guru
Author: Intelligent Guru

इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें