सिंगरौली (म.प्र.) — अवैध जुए के खिलाफ सिंगरौली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली बैढ़न क्षेत्र के सब्जी मंडी बिलौंजी में छापेमार कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मौके से 7 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹30,900 नगद राशि बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि सब्जी मंडी बिलौंजी में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की। छापे के दौरान आरोपी जुआ खेलते पकड़े गए।
गिरफ्तार आरोपियों में सोनू केशरवानी (38 वर्ष), कामख्या शाह (38 वर्ष), मिश्रीलाल शाह (40 वर्ष), विजय कुमार मोहम्मद (34 वर्ष), ओमप्रकाश जायसवाल (38 वर्ष), पवन कुमार शाह (36 वर्ष) और ओमप्रकाश शाह (45 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी थाना बैढ़न क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹30,900 नकद राशि जब्त की।
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बैढ़न एवं पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
Author: Intelligent Guru
इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।


