- नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी चयन की कवायद जारी है।
छत्तीसगढ़, भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश सहित कोर कमेटी, प्रदेश चुनाव समिति और संभागीय चुनाव समिति के सदस्य शामिल हुए।भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि भाजपा जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा करेगी।
