मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- महाकुंभ 2025 की सफलता में मीडिया का योगदान सराहनीय

  •  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- महाकुंभ 2025 की सफलता में मीडिया का योगदान सराहनी

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में मीडिया को मान्यता दी गयी है। मीडिया ही लोकतंत्र का सजग प्रहरी है। उन्होंने कहा कि मीडिया की भूमिका पूरी दुनिया में समय-समय पर अलग-अलग रूप में देखने को मिली है। विश्व के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ दो हजार पचीस की सफलता में मीडिया का योगदान सराहनीय रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इतने बडे़ आयोजन के रूप में दुनिया के सबसे बड़े आयोजन के रूप में बदलने का काम मीडिया के सकारात्मक लेखनी ने किया है। और जब कोई आयोजन बड़ा होता है तो उसके भी परिणाम बहुत आयामी होते हैं। समाज को जोड़ने का आधार बना है एक भारत श्रेष्ठ भारत का तो आधार बना ही है लेकिन संस्कृति भी स्मृद्धि का कारण बन सकती है। आस्था भी आजीविका का माध्यम बन सकती है यह आपने देखा होगा।

पहली बार यह भी देखने को मिला है। मुख्यमंत्री आज गोरखपुर में आयोजित गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शपथ ग्रहण समारोह में पत्रकारों और प्रबुद्धजनों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मीडिया संस्थान की जिम्मेदारी है कि वह युवाओं तक सकारात्मक चीजें पहुंचायें। उन्होंने आश्वस्त किया कि मीडिया के सकारात्मक पहल और जरूरतों को पूरा करने के लिये सरकार उनके साथ है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें