दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर बीजेपी के कार्यकाल पर कई सवाल उठाए हैं..भाजपा सरकार के शासन के दौरान जी डी पी की औसत दर 6 प्रतिशत से कम हो गई है।. कांग्रेस-यूपीए के शासनकाल में जी डी पी की वृद्धि दर लगभग 8 प्रतिशत थी।
पुर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने कहा है कि भाजपा के शासनकाल में देश की अर्थव्यवस्था में अप्रत्याशित उथल-पुथल देखी गई है। पंजाब में मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लिखे पत्र में डॉक्टर मनमोहन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन के दौरान जी डी पी की औसत दर 6 प्रतिशत से कम हो गई है।
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस-यूपीए के शासनकाल में जी डी पी की वृद्धि दर लगभग 8 प्रतिशत थी। उन्होंने लोकसभा चुनाव के प्रचार में आपत्तिजनक बयान देने के लिए प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी की आलोचना की। इस बीच, भाजपा ने डॉक्टर मनमोहन सिंह के बयान पर कहा है कि उनके शासन के समय अर्थव्यवस्था नीतिगत उथल पुथल का सामना कर रही थी और विश्व की पांच सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में मानी जाती थी।
पार्टी प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान मुद्रास्फीति की दर दहाई के आंकडे में थी। श्री इस्लाम ने कहा कि बैंकों में फंसे कर्जों की संख्या अधिक थी और बैंकिंग क्षेत्र खराब स्थिति में पहुच गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लोकसभा चुनाव में हार के डर से श्री मोदी पर आरोप लगा रहे हैं।

Author: Intelligent Guru
इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।