पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, बेटी ने दी मुखाग्नि

  •  पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज नई दिल्‍ली के निगम बोध घाट पर पूरे राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार किया गया। सिख ग्रंथियों और डॉ. मनमोहन सिंह के परिजनों ने अंतिम संस्‍कार से पहले गुरबानी का पाठ किया। उनकी बड़ी पुत्री उपेन्‍द्र सिंह ने मुखाग्नि दी।

 

नई दिल्‍ली.पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज नई दिल्‍ली के निगम बोध घाट पर पूरे राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार किया गया। सिख ग्रंथियों और डॉ. मनमोहन सिंह के परिजनों ने अंतिम संस्‍कार से पहले गुरबानी का पाठ किया। उनकी बड़ी पुत्री उपेन्‍द्र सिंह ने मुखाग्नि दी। औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर के बाद राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा तथा लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अतिरिक्‍त कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने उन्‍हें अंतिम विदाई दी।

थलसेना प्रमुख जनरल उपेन्‍द्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख दिनेश के. त्रिपाठी, वायु सेना प्रमुख अमरप्रीत सिंह, भूटान नरेश जिगमे खेसर नामग्‍याल वांगचुक और मॉरिशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफल ने भी डॉ. मनमोहन सिंह को पुष्‍पांजलि अर्पित की।

पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को आज सुबह कांग्रेस मुख्‍यालय से अंत्‍येष्टि स्‍थल निगम बोध घाट लाया गया था। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को उनके निवास से कांग्रेस मुख्‍यालय लाया गया था जहां लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके अंतिम दर्शन किए। डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में बृहस्‍पतिवार को नई दिल्‍ली के एम्‍स में निधन हो गया था।

 

Intelligent Guru
Author: Intelligent Guru

इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें