- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। वह दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में आखिरी सांस ली।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। वह दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में आखिरी सांस ली। तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को एम्स में भर्ती कराया गया था। भारत के 14वें प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह को देश में आर्थिक सुधारों के जनक के रूप में जाना जाता है।
डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004 के आम चुनावों के बाद 22 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वह लगातार दस साल तक प्रधानमंत्री रहे। डॉ. मनमोहन सिंह ने 1991 से 1996 तक भारत के वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया जो स्वतंत्र भारत के आर्थिक इतिहास में एक निर्णायक समय था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देशभर के दिग्गज नताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर जातया दुख..
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ट्वीट कर जतया दुख. X पर लिखा –भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें।
आरबीआई के गवर्नर, देश के वित्त मंत्री एवं प्रधानमंत्री जैसे दायित्व को निभाते हुए उन्होंने अपनी कुशल और दूरदर्शी नीतियों से देश की आर्थिक समृद्धि के प्रयासों में सहभागिता की और विभिन्न चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया। देश के आर्थिक विकास में योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
।।ॐ शांति।।

Author: Intelligent Guru
इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।