महाकुंभ में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ0 माणिक साहा  और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संगम में किया पवित्र स्नान

  • महाकुंभ में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ0 माणिक साहा  और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संगम में किया पवित्र स्नान

प्रयागराज. महाकुंभ मेले में देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। आज छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा अध्यक्ष की अगुवाई में 166 सदस्यीय दल के साथ संगम में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने भी परिवार के साथ संगम में पवित्र स्नान किया।

ब्रह्म मुहूर्त से शाम तक लगभग 75 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में स्नान किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए खास इंतजाम किये गये हैं। सकुशल सम्पन्न हुए माघी पूर्णिमा के स्नान के बाद कल्पवासी और साधु संत कुंभ मेला क्षेत्र से वापस होने लगे है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए बनाने के लिए शटल बसों के साथ-साथ ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा अब उपलब्ध रहेंगे। इन साधनों के जरिए श्रद्धालुओं को संगम क्षेत्र के करीब लाया और वहा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पहुंचाया जा रहा है। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए 145 गाड़ियां चलाई गईं। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर प्रशासन ट्रैफिक व्यवस्था को विशेष रूप से मॉनिटर करेगा।

Intelligent Guru
Author: Intelligent Guru

इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें