बुरहानपुर:मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 16 दिसंबर 2024 को प्रदेशव्यापी विधानसभा घेराव का आह्वान किया है।
कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर किसानों, महिलाओं, युवाओं, दलितों, आदिवासियों के साथ अन्याय और महंगाई, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था की विफलता के आरोप लगाए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों ने प्रदेश को बदहाल कर दिया है। इस विरोध प्रदर्शन में 50 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस ने सरकार पर वादाखिलाफी, अपराधियों को संरक्षण और लोकतंत्र को खतरे में डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
