रामेश्वरम. देश के हर एक कोने को जोड़ने का काम भारतीय रेलवे कर रहा है..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे चुनो ती पूर्ण निर्माणकार्यों के लिए भी जाना जाता हैं..भारतीय रेलवे ने ऐसा ही कारनामा कर दिया है तमिलनाडु में..जहां रामेश्वरम और मंडपम को जोड़ने के लिए रिकॉर्ड समय में रेलवे में नए पम्बन ब्रिज का निर्माण कर दिया हैं।
भारतीय रेलवे ने निर्माण के क्षेत्र में कई कीर्तिमान बनाए हैं। पंबन ब्रिज भी उसी का एक नमूना है। यह ब्रिज भी इंजीनियरिंग का बेमिसाल नमूना है। पंबन ब्रिज भारत की मुख्य भूमि को रामेश्वरम द्वीप से जोड़ने वाला देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज हैं.समुद्र के सीने पर तैयार किए गए अत्याधुनिक रेलवे ब्रिज से अब वे मंडपम से रामेश्वरम जाने के लिए ट्रेन से मात्र पांच मिनट में पहुंच जाएंगे. पुराने पंबन ब्रिज के बगल में ही बनाए गया यह पुल भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज है. इस ब्रिज की मजबूती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस ब्रिज पर 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से ट्रेन दौड़ सकती है.
जबकि पुराने पुल पर ट्रेन की गति केवल 10 किलोमीटर प्रति घंटा थी. इतना ही नहीं बड़े समुद्री जहाजों जब इसके नीचे से गुजरेंगे तो इसके एक हिस्से को 17 मीटर तक ऊपर उठाया भी जा सकेगा. यह पुल 2.1 किलोमीटर लंबा है.
