भारत का ‘वसुधैव कुटुंबकम’ विचार वैश्विक मार्गदर्शक: SCO महासचिव

  • SCO महासचिव नुरलान यर्मेकबायेव ने भारत दौरे के तीसरे दिन अपने संबोधन में भारत को भरोसेमंद साझेदार बताया।
  • उन्होंने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के विचार की सराहना की और वैश्विक विकास में सहयोग के महत्व पर जोर दिया।

नई दिल्ली, शंघाई सहयोग संगठन के महासचिव नुरलान यर्मेकबायेव ने भारत दौरे के तीसरे दिन सप्रू हाउस में एक व्याख्यान में शामिल हुए। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने सदस्य देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने और नए वैश्विक व्यवस्था में बदलाव के महत्व पर जोर दिया।

यर्मेकबायेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वसुधैव कुटुंबकम” विचार की सराहना करते हुए कहा कि यह विचार दुनिया को न्यायपूर्ण और समान विकास की दिशा में मार्गदर्शन करता है।SCO महासचिव ने भारत को भरोसेमंद और रणनीतिक साझेदार बताया। उन्होंने 2022 में भारत की अध्यक्षता में आयोजित SCO सम्मेलन की भी सराहना की।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें