हरियाणा: रेवाड़ी दक्षिण मंडल के पुलिस महा निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने 4 जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना दृष्टिगत आज पलवल के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज में जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों पलवल, होडल एवं हथीन के लिए बनाए गए स्ट्रॉग रूम का निरीक्षण किया.

इस दौरान पलवल के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अंशु सिंगला एंव चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.उन्होंने स्ट्रॉग रूम में अधिकारियों की ड्यूटी, सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था, सफाई व्यवस्था आदि का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को नियमों की सख्ती से पालना के निर्देश दिए.
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्ट्रॉग रूम पर सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई चूक नहीं होनी चाहिए, इस में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने स्ट्रॉग रूम में किए गए अन्य प्रबंधों का जायजा भी लिया।
Author: Intelligent Guru
इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।


