शिमला: भारत सरकार के कानून व न्याय मंत्रालय की ओर से न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधवालिया को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के नए न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। इस संबंध में भारत सरकार के सह सचिव जगन्नाथ श्रीनिवासन की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधवालिया वर्तमान में पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संधवालिया इसी सप्ताह अपना कार्यभार संभाल सकते हैं। वर्तमान में न्यायमूर्ति त्रिलोक चौहान कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के तौर पर कार्य कर रहे हैं।
