मध्यप्रदेश में अवैध अफीम की खेती पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की फसल जब्त

भोपाल: मध्यप्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही मादक पदार्थों की गतिविधियों को देखते हुए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बीते एक सप्ताह में प्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़ और दमोह जिलों में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में कुल लगभग 7890 किलोग्राम अवैध अफीम की फसल बरामद कर उसे जड़ सहित उखाड़कर जब्त किया गया है। जब्त की गई अफीम की इस फसल की अनुमानित कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई गुप्त सूचना और स्थानीय स्तर पर की गई जांच के आधार पर की गई।

Mजानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर लगभग 1140 किलोग्राम अफीम की फसल बरामद की, जिसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है। इसी तरह टीकमगढ़ जिले के दिगोड़ा थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 419 किलोग्राम अवैध अफीम की फसल जब्त की, जिसकी कीमत 45 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। वहीं दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र में सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लगभग 6331 किलोग्राम अफीम की फसल बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 89 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने इन सभी मामलों में NDPS Act के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध रूप से अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Intelligent Guru
Author: Intelligent Guru

इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें