कन्नौज जिले में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कार्यकम में भिन्न योजनाओं के डेढ़ सौ लाभार्थी सम्मानि

  • कन्नौज जिले में शुक्रवार को “उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस-2025“  कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ।
  • उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस-2025 के अवसर पर भारत के उप राष्ट्रपति, राज्यपाल उ0प्र0 एवं मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया।
  • कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए गए और दौरान अन्नप्राशन भी कराया गया।
  • प्रभारी मंत्री, राज्य मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, उ0प्र0, रजनी तिवारी एवं समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कार्यक्रम को संबोधित किया।      

कन्नौज, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के अन्तर्गत मोहित कुमार, आलोक कुमार, विकास कुमार, रीता यादव सहित 10 लाभार्थियों को 05-05 लाख रू0 का ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा कुल 53 लाभार्थियो को ट्राई साइकिल वितरण की गयी। एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत रामजीवन, अन्नू श्रीवास्तव, पार्थ कुशवाहा, अरिन अवस्थी, विकास सहित 10 लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की गई। लखपति दीदी योजना के अन्तर्गत रामसहेली, प्रेमलता मिश्रा, कल्पना, नजमा, श्रुति शर्मा सहित 25 लाभाथिर्यों को सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना केअन्तर्गत यासमीन, उषा देवी एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत ममता देवी, गीता, फिरदोस को आवास की ताला चाभी वितरित की गई। कृषि विभाग द्वारा पीएम कुसुम योजना से गंगा गोपाल, नमामि गंगे योजना से मुकेश कटियार, अजय सिंह व कृषि यंत्रीकरण योजना से शिवकुमार, शिवसरन को सम्मानित किया गया। बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा अच्छा कार्य करने वाली अर्चना वर्मा प्रभारी सीडीपीओ, आंगनवाडी कार्यकत्री गीता, सिखा द्विवेदी, अर्शिया, व सुशीला सहित 25 आंगनवाडी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। अच्छा कार्य करने वाले ग्राम प्रधान गिरजा देवी, सतेन्द्र कुमार, माधुरी देवी, पिंकी, सतेन्द्र पाल सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया गया।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत अल्कमा, बिटोला, शिवरत्न सिंह, चुन्नी, रामप्रकाश को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश पर्व-हमारी संस्कृति, हमारी पहचान 2024-25 में जिला स्तर पर चयनित कलाकारों के अन्तर्गत एकल गायन में गायत्री, वैष्णवी वर्षा व समूह गायन में अशीखान, आराध्या शर्मा, कोमल, कंचन पटेल, अंशिका, शक्ति मौर्या तथा एकल वादन में साक्षी, खुशबू, साधना एवं एकल नृत्य में अनन्या, शक्ति मौर्या, शाक्षी व समूह नृत्य में खुशबू, अमृता, माया, आरती, पंखुडी, श्रद्वा शर्मा और एकल नृत्य के साथ समूह नृत्य में करिश्मा, तनु, मुमताज, अनामिका, प्रिया, अक्षत दुबे को सम्मानित किया गया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना का आज शुभारम्भ मुख्यमंत्री ने किया हैं। उन्होनें युवाओ को स्वरोजगार बनाने का अवसर प्रदान किया है। उन्हांेने कहा कि उत्तर प्रदेश को अलग पहचान दिलाने का कार्य मुख्यमंत्री योगी ने किया है। देश में विकास के ग्रोथ का इंजन उत्तर प्रदेश है। 5 ट्रिलियन इकाॅनामी बनाने की सबसे बड़ी भूमिका हमारे मुख्यमंत्री की है। प्रधानमंत्री का विजन है, उस विजन को कैसे आगे बढाया जाये, कैसे देश को विकसित किया जाये, उसको लेकर सबसे ज्यादा कार्य जो हो रहा है, हमारे उत्तर प्रदेश में हो रहा है। विकास हो या कानून व्यवस्था या फिर महिलाआंे की स्वावलंबी बनाने, व युवाओ को रोजगार व स्वरोजगार देने, एवं किसानो को समृद्वि करने की दृृष्टि से आज उत्तर प्रदेश में विभिन्न प्रकार की योजनायें चलाई जा रही है। बहन व बेटियों को भयमुक्त वातावरण दिलाने का कार्य उत्तर प्रदेश सरकार ने किया है।

 

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें