- नववर्ष पर लोगों ने लिया माता शूलिनी का आशीर्वाद
सोलन: शचेद्र दुबे / अंग्रेजी नववर्ष 2025 की शुरुवात सोलन में लोगों ने इष्ट देवी देवताओ के आशीर्वाद से की। सोलन में माता शूलिनी के मन्दिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में भक्त माता शूलिनी के समक्ष नतमस्तक हुए व अपने व अपनों की खुशहाली की कामना की।
भक्तों ने बताया कि माता शूलिनी के दर्शन कर उन्होंने नववर्ष की शुरुवात की है। उन्होंने कहा कि माता शूलिनी के आशीर्वाद से सभी का नव वर्ष मंगलमय हो।
शचेद्र दुबे की रिपोर्ट

Author: Intelligent Guru
इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।