- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोनेरू हम्पी को 2024 FIDE महिला विश्व रैपिड चैम्पियनशिप जीतने पर बधाई दी है।
नई दिल्ली, भारतीय ग्रैंडमास्ट कोनेरू हम्पी ने रविवार को दूसरी बार विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। हम्पी ने इंडोनेशिया की इरीन सुकंदर को हराकर दूसरी बार वर्ल्ड रैपिड चेस चैम्पियनशिप खिताब जीता है।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोनेरू हम्पी को 2024 FIDE महिला विश्व रैपिड चैम्पियनशिप जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स
पर लिखा- 2024 फिडे महिला विश्व रैपिड चैम्पियनशिप जीतने पर हम्पी कोनेरू को बधाई। उनकी दृढ़ता और प्रतिभा लाखों लोगों को प्रेरित करती है। यह जीत और भी ऐतिहासिक है क्योंकि यह उनका दूसरा विश्व रैपिड चैम्पियनशिप खिताब है, जिससे वह यह अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय बन गई हैं।
उन्होंने इससे पहले 2019 में जॉर्जिया में यह चैम्पियनशिप जीती थी।

Author: Intelligent Guru
इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।