- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे। पीएम मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में आखिरी सांस ली। मनमोहन सिंह को तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को एम्स में भर्ती कराया गया था। भारत के 14वें प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह को देश में आर्थिक सुधारों के जनक के रूप में जाना जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
मनमोहन सिंह, 2004 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने मई 2014 तक इस पद पर दो कार्यकाल पूरे किए थे।
मनमोहन सिंह के निधन के चलते केंद्र सरकार ने 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

Author: Intelligent Guru
इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।