पीएम मोदी मुंबई में तीन युद्धपोत राष्ट्र को करेंगे समर्पित 

  • प्रधानमंत्री मोदी 15 जनवरी को मुंबई में भारतीय नौसेना के तीन आधुनिक युद्धपोतों, आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरी और आईएनएस वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिससे रक्षा क्षमता और आत्मनिर्भरता मजबूत होगी।

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मुंबई में भारतीय नौसेना के तीन आधुनिक युद्धपोतों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरी और आईएनएस वाघशीर शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर

भारतीय नौसेना का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, 15 जनवरी भारतीय नौसेना के लिए एक महत्वपूर्ण दिन होगा। तीन अग्रणी नौसैनिक लड़ाकू जहाजों के शामिल होने से रक्षा में वैश्विक नेता बनने और आत्मनिर्भरता की दिशा में देश की कोशिशों को मजबूती मिलेगी।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें