- साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार बासठ आरोपियों के फोटो पुलिस ने जारी किए हैं।
- इन आरोपियों में आठ महिला सहित तीन नाइजीरिया के नागरिक शामिल हैं,
- गौरतलब है कि साइबर फ्रॉड के मामले में रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
रायपुर ,रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देश पर ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ चलाकर सौ से अधिक पुलिसकर्मियों ने छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव और महासमुंद के साथ ही राजस्थान और ओडिशा के करीब चालीस ठिकानों पर छापे मारे थे, इस दौरान बासठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें नाइजीरिया के तीन नागरिक भी शामिल हैं। इसके लिए पुलिस की करीब बीस टीमें बनाई गई थीं। अभी तक करीब पचासी करोड़ रूपये के साइबर फ्रॉड की बात सामने आई है। ये लोग डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग, क्रिप्टोकरेंसी, केवाईसी अपडेट जैसे तरीकों का इस्तेमाल करके लोगों के साथ धोखाधड़ी किया करते थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों के थानों में चौदह सौ से अधिक मामले दर्ज हैं।
