- संभल में चल रही खुदाई में एएसआई को महत्वपूर्ण पुरातात्विक अवशेष मिल रहे हैं। वहीं, जामा मस्जिद के पास बन रही पुलिस चौकी पर विवाद खड़ा किए जाने की कोशिश की जा रही है।
नई दिल्ली, संभल में चंदौसी के लक्ष्मण गंज इलाके में मिली सदियों पुरानी बावड़ी पर खुदाई का काम जारी है। यहां अब जमीन के नीचे दबा ढांचा साफ़ नजर आने लगा है। संभल में खुदाई को दौरान एएसआई को नित नई जानकारियां और पुरातात्विक महत्व के अवशेष मिल रहे हैं। वहीं, जामा मस्जिद के पास एक पुलिस चौकी बनने की योजना पर सियासत गरमाई हुई है।
24 नवंबर को हुए उपद्रव के बाद पास में ही एक पुलिस चौकी बनाने का निर्णय लिया गया था। इस प्रशासनिक फैसले पर विवाद खड़ा किए जाने की कोशिश की जा रही है। असदुद्दीन ओवैसी समेत विपक्ष के कुछ नेता इसे साज़श करार दे रहे हैं। वे कह रहे हैं कि मस्जिद के इतने नजदीक पुलिस चौकी की जरूरत ही क्या है। ओवैसी का दावा है कि यह जमीन वक्फ बोर्ड की है, लेकिन संभल प्रशासन का कहना है कि उनके पास ऐसा कोई प्रमाण नहीं है।
हालांकि, विरोध करने वाले नेता यह नहीं बता पा रहे हैं कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से बनी पुलिस चौकी से किसे परेशानी हो सकती है। इस विवाद ने संभल में राजनीतिक खींचतान को और बढ़ा दिया है।
नोट: फाइल शॉट्स

Author: Intelligent Guru
इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।