रिपोर्ट: शिवम शुक्ला, भोपाल ब्यूरो
भ

भोपाल – मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पलेरा निवासी और “युवा मिसाइल मैन” के नाम से चर्चित प्रखर विश्वकर्मा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। भोपाल स्थित Bansal Group of Institutes के छात्र प्रखर को दुनिया की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्था American Physical Society ने अमेरिका में आयोजित ‘ग्लोबल फिजिक्स समिट 2026’ में भाग लेने के लिए विशेष निमंत्रण भेजा है।
यह सम्मेलन 15 से 20 मार्च 2026 तक अमेरिका के डेनवर शहर में आयोजित होगा, जिसमें 13,000 से अधिक वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता शामिल होंगे। मध्यप्रदेश के एक युवा का इस वैश्विक मंच पर पहुंचना प्रदेश और देश दोनों के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।
300+ अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेशन, एयरोस्पेस में विशेषज्ञता
एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में अपनी विशेषज्ञता साबित करते हुए प्रखर विश्वकर्मा 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुके हैं। वे ‘एयरो एक्स स्पेस टेक्नोलॉजी’ के संस्थापक और रिसर्चर हैं।
उन्होंने “प्रोजेक्ट राम (रीलॉन्च ऑटोमैटिक न्यूक्लियर मिसाइल)” नामक एक उन्नत मिसाइल तकनीक विकसित की है, जो मिशन पूरा करने के बाद सुरक्षित रूप से अपने बेस पर वापस लैंड कर सकती है। इस रीयूजेबल तकनीक की सराहना देश के प्रमुख संस्थानों जैसे Vikram Sarabhai Space Centre और Nehru Science Centre में भी की जा चुकी है।
30 देशों के लिए रॉकेट और ड्रोन डिजाइन
बी.टेक की पढ़ाई के दौरान ही प्रखर ने 30 से अधिक देशों की स्पेस और डिफेंस एजेंसियों के लिए रॉकेट, सैटेलाइट और ड्रोन सिस्टम डिजाइन किए हैं। जर्मनी में आयोजित इंटरनेशनल स्पेस एक्सपो में भागीदारी के बाद अब अमेरिका के सबसे बड़े वैज्ञानिक मंच से मिला आमंत्रण उनकी वैश्विक पहचान को और मजबूत करता है।
इसरो के पंजीकृत स्पेस ट्यूटर
प्रखर विश्वकर्मा Indian Space Research Organisation के पंजीकृत ‘स्पेस ट्यूटर’ के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। वे प्रतिदिन 600 से 700 विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से खगोल विज्ञान और रॉकेट विज्ञान की शिक्षा दे रहे हैं।
उनका उद्देश्य युवाओं को विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में प्रेरित करना है।
प्रमुख सम्मान
राज्य गौरव सम्मान – मध्यप्रदेश सरकार द्वारा नवाचार के लिए सम्मानित
इंटरनेशनल आइकॉन अवॉर्ड 2025 – इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्था द्वारा सम्मान
NASA Scientist for a Day – यूरेनस के एक चंद्रमा पर रिसर्च के लिए चयन
क्या बोले प्रखर विश्वकर्मा?
प्रखर का कहना है कि मेरा लक्ष्य भारत को रक्षा और अंतरिक्ष तकनीक में आत्मनिर्भर बनाना है। यह आमंत्रण सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि उन सभी भारतीय युवाओं का सम्मान है जो विज्ञान के जरिए देश की सेवा करना चाहते हैं।”
Author: Shivam Shukla
शिवम शुक्ला | पत्रकार समाज के अनसुने मुद्दों को आवाज़ देना ही मेरा लक्ष्य है। सच, संवेदनशीलता और साहस के साथ पत्रकारिता।


