- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उद्यम उत्सव में की शिरकत
- राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में गुरुवार को आयोजित उद्यम उत्सव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिरकत की। राष्ट्रपति ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के अलग अलग स्टाल का निरक्षण किया।
नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में गुरुवार को आयोजित उद्यम उत्सव आयोजित किया गया। इस उत्सव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिरकत की। राष्ट्रपति ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के अलग अलग स्टाल का निरक्षण किया। इसमें विश्वकर्मा एवं उद्यमी पैविलियन , महिला उद्यमी पैविलियन, ग्रीन एवं एमएसएमई टेक पैविलियन प्रमुख रूप से रहे। राष्ट्रपति ने चंद्रयान के मॉडल का अवलोकन किया। वहीं कार्यक्रम में विश्वकर्मा समाज को लेकर संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
इसकी जानकारी राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक एक्स हैण्डल पर दी गई। राष्ट्रपति भवन ने
एक्स पोस्ट
में लिखा : “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में उद्यम उत्सव का दौरा किया। उन्होंने हस्तशिल्प और खाद्य उत्पादों से लेकर खादी उत्पादों तक के विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शित करने वाले मंडपों का दौरा किया..”
बता दें कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय 20 से 30 मार्च तक राष्ट्रपति भवन में “उद्यम उत्सव” का आयोजन कर रहा है। ये देश भर के एमएसएमई की भावनाओं को मनाने से जुड़ा एक उत्सव है। इसका उद्देश्य एमएसएमई को सशक्त और प्रोत्साहन देना है, ताकि देश जीवंत विरासत को नागरिकों के करीब लाया जा सके।

Author: Intelligent Guru
इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।