सेंट्रल जेल से कैदी फरार, प्रशासन के हाथ पांव फूले

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर केंद्रीय जेल में बंद एक कैदी आज फरार हो गया है। कैदी की तबीयत बिगड़ने पर उसे केंद्रीय जेल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में ही यह कैदी एंबुलेंस से कूदकर भाग निकला।

जेल प्रहरियों ने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। वहीं, जेल अधीक्षक ने दोनों प्रहरियों को लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

हालांकि प्रहरियों की शिकायत के बाद अब पुलिस और जेल प्रशासन फरार कैदी की तलाश कर रही है.. लेकिन अभी भी पुलिस और जेल प्रशासन के हाथ खाली है।

देशभर में विशेष लोक अदालतों का होगा आयोजन होगा- सुप्रीम कोर्ट

 

Intelligent Guru
Author: Intelligent Guru

इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें