
जबलपुर जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम और लैंगिक समानता के लिए चलाये जा रहे विशेष जागरूकता अभियान “हम होंगे कामयाब” के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस चिकित्सा महाविद्यालय जबलपुर में आज सोमवार को रैली निकाली गई। रैली में चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर, कर्मचारी तथा मेडिकल एवं नर्सिंग स्टूडेंट्स शामिल हुये।
नेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ अरविंद शर्मा ने बताया की हम होंगे कामयाब अभियान के तहत ही 6 और 7 दिसम्बर को पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। न्यू ऐकडेमिक ब्लॉक में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में मेडिकल स्नातक, स्नातकोत्तर एवं नर्सिंग स्टूडेंट्स ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।


