RBI ने रेपो रेट घटाई, बैंक लोन और ईएमआई होंगे सस्ते

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज अपनी मौद्रिक नीति जारी की और रेपो रेट में 25 बेसिस अंक की कटौती की।

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज अपनी मौद्रिक नीति जारी की और रेपो रेट में 25 बेसिस अंक की कटौती की। इसके बाद नई रेपो रेट 5.25% हो गई है। यह फरवरी 2025 से चौथी बार रेपो रेट में कमी है।रेपो रेट में कटौती से होम लोन, वाहन लोन और अन्य बैंक लोन सस्ते होंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे मकानों की मांग बढ़ेगी और MSME सेक्टर में क्रेडिट फ्लो में सुधार होगा।

RBI ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 6.8% से बढ़ाकर 7.3% कर दिया है। अक्टूबर-दिसंबर 2025 के लिए GDP का अनुमान अब 7.0% है, जो पहले 6.4% था।महंगाई के अनुमान को घटाकर 2.6% से 2% किया गया है। इसका मतलब है कि आने वाले महीनों में जनता की जेब पर महंगाई का दबाव कम होगा।

बैंकिंग सिस्टम में नकदी बढ़ाने के लिए RBI 1 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदेगा और 5 बिलियन डॉलर का तीन साल का डॉलर-रुपया बाय-सेल स्वैप करेगा। इससे सिस्टम में डॉलर की कमी दूर होगी और लंबी अवधि की नकदी उपलब्ध होगी।

RBI गवर्नर ने कहा कि बैंकिंग प्रणाली के लिए लिक्विडिटी मुहैया कराना और कर्ज सस्ता करना बैंक की प्राथमिकता है। इन कदमों से देश की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी और आने वाले महीनों में महंगाई पर और अधिक काबू पाया जा सकेगा।

फोटो– आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें