- संभल हिंसा मामले में यूपी पुलिस ने 7 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब तक 47 गिरफ्तार, 91 चिन्हित, 11 एफआईआर दर्ज.
संभल, उत्तर प्रदेश पुलिस ने संभल हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सात और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में संभल के अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र ने बताया कि 24 नवंबर को संभल में हुई हिंसक घटनाओं के संदर्भ में यह गिरफ्तारी की गई है। अब तक इस मामले में 47 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, वहीं 91 अन्य लोगों को चिन्हित किया गया है।
इस प्रकरण में अब तक 11 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं, और पुलिस बाकी सभी आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है।
गौरतलब है कि 19 नवंबर को शाही जामा मस्जिद का पहली बार सर्वे किया गया था, जिसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया था। 24 नवंबर को जब दूसरा सर्वे हुआ, तब हिंसा भड़क उठी। इस हिंसा में जमकर पत्थरबाजी के साथ-साथ आगजनी की घटनाएं भी हुईं। हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

Author: Intelligent Guru
इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।