प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू,हिसार में कल रात का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम

प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। हिसार में कल रात का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

सुबह के समय खेतों में पाला जमना शुरू हो गया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ मदन लाल खिचड़ ने बताया कि इन दिनों मौसम खुष्क चल रहा है।उन्होंने बताया कि क्या प्रदेश में इन दोनों अधिकतर जिलों में तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। उत्तर पश्चिमी हरियाणा व दक्षिणी हरियाणा में तापमान में अधिक गिरावट देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि दिन का तापमान भी सामान्य से कम चल रहा है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता हरियाणा में काम है और पहाड़ों की तरफ बढ़ रहे हैं जिससे वहां बर्फबारी हो रही है।

पहाड़ों की तरफ से बहने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं से प्रदेश में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि अगले दो-तीन दिन तक इसी तरह की सीत हवाएं चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि रात्रि की तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को भी मिल सकती है। डॉ मदन लाल खिचड़ ने बताया कि दो-तीन दिन के बाद प्रदेश में कोहरे का दौर भी शुरू हो जाएगा। किसानों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि पौध,सब्जी व फलदार पौधों के ऊपर इस ठंड का सबसे अधिक असर होता है। उन्होंने कहा कि सब्जी ,फलदार पौधों व सरसों की फसल में हल्की सिंचाई की जा सकती है। तुमने कहा कि उन्होंने कहा कि सब्जी की पौध को तिरपाल,घास फूस व पराली से ढक कर ठंड से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल पर अधिक ठंड का सकारात्मक असर देखने को मिलता है जिससे फसल की पैदावार व बढ़ोतरी अधिक होती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में म पश्चिमी विक्षोभ अपनी सक्रियता दिखाएंगे और प्रदेश में बारिश हो सकती है जिससे सर्दी भी बढने की संभावना है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें