कांग्रेस को झटका, नगर परिषद अध्यक्ष को वोटिंग से हटाया

  •  हमीरपुर में कांग्रेस को झटका, नगर परिषद अध्यक्ष को वोटिंग से हटाया

हिमाचल. हमीरपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है यहां कांग्रेस समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष को वोटिंग के बाद हटा दिया गया है हाई कोर्ट के निर्देशों पर यहां नो कॉन्फिडेंस मोशन को लेकर बैठक बुलाई गई थी, जिसके बाद वोटिंग करवाई गई पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर की नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास को पद से हटा पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मगर उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया और उन्हें हटाने के लिए वोटिंग कराई गई। नगर निगम के 7 पार्षदों ने उनके खिलाफ वोट दिया, जबकि 4 पार्षदों ने मनोज मिन्हास के पक्ष में मत डाला। इससे वह अध्यक्ष पद से हट गए हैं। अब जल्द नई तिथि में नए अध्यक्ष का चयन होगा।

बता दें कि, मनोज मिन्हास को अध्यक्ष पद से हटाने के लिए भाजपा के 7 पार्षदों ने विधानसभा उप चुनाव से पहले ;मई 2024 मेंद्ध नो.कॉन्फिडेंस मोशन डीसी हमीरपुर को दे रखा था। मगर हमीरपुर में उप चुनाव की वजह से अध्यक्ष को हटाने की मुहिम ठंडे बस्ते में चली गई। इस बीच अध्यक्ष को हटाने की मांग करने वाले पार्षद हाईकोर्ट भी पहुंचे। कोर्ट ने जल्द नो कॉन्फिडेंस मोशन पर हस्तक्षेप करते हुए चुनाव को कहा। इसे देखते हुए आज अध्यक्ष के चुनाव को लेकर मीटिंग बुलाई गई। इसमें वोटिंग के माध्यम से अध्यक्ष को पद से हटा दिया गया है। अब शेष बचे एक साल से ज्यादा कार्यकाल के लिए नए अध्यक्ष की ताजपोशी की जाएगी।

Intelligent Guru
Author: Intelligent Guru

इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें