- 12 वर्षीय बालक अपनी मॉ और चाची के साथ आया कलेक्टर से मिलने
- सिंगरौली कलेक्टर ने की आर्थिक सहयता
- 12 वर्षीय बालक के पढ़ाई का खर्च सरकार के उठाने का भी दिया आशसन
सिंगरौली. कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला अपने आफीस में प्रति दिन की तरह आज भी कार्यालयीन कार्य को सम्पादित कर रहे थे। इसी दौरान 12 वर्षीय बालक अभय राणा अपनी मॉ और चाची के साथ कलेक्टर से मिलने आया।
कलेक्टर ने बालक का हौसला बड़ाते हुयें आने का कारण पूछा। बालक अभय राणा ने कहा कि मेरे पिता कुलवीर राणा की 11 फरवरी को कूप में गिरने से मृत्यु हो गई थी। हम कचनी बेलौहा टोला के निवासी है मै अपने माता पिता का एकलौता वारिस हू। आर्थिक सहायता के लिए आप के पास आया हू।
जिस पर कलेक्टर ने 12 वर्षीय बालक अभय राणा के साथ आई उसकी मॉ तथा चाची से बातचीत की एवं सात्वना दिया कि शासन प्रशासन आपके साथ है आप लोगो को हर संभव सहायता दी जायेगी। कलेक्टर ने कहा कि बालक के पढ़ाई में कोई बाधा नही आयेंगी उन्हे अश्वस्त किया। कलेक्टर शुक्ला ने बेटे राणा से कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करो तुम्हारे पढ़ाई का खर्च शासन प्रशासन देगा।
वही तत्कालीन सहायता के रूप में 10 हजार का चेक प्रदान किया गया। एवं पात्रता अनुसार 7 दिवस के अंदर अन्य सहायता राशि प्रदाय करने हेतु एसडीएम सिंगरौली को तथा कल्याणी पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए नगर निगम आयुक्त को आदेशित किया गया।
सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के इस पहल की सिंगरौली जिले ही नहीं समूचे प्रदेश में जमकर तारीफ हो रही है. सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने यह पहली बार दरिया दिली नहीं दिखाई है. इससे पहले भी चाहे वह ठंड के मौसम में कंबल बांटना हो या लोगों का मदद करना. सिंगरौली के कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला हमेशा जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहे हैं. यही वजह है कि सिंगरौली जिले की जनता कलेक्टर नहीं बल्कि उन्हें जिले में एक मार्गदर्शन के साथ अच्छे प्रशासक के रूप में देखती है. यही वजह है कि सिंगरौली जिले में लगातार उनकी जिले के लोग तारीफ करते हैं.

Author: Intelligent Guru
इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।