सिंगरौली महोत्सव 2025: मैत्री सभागार एनटीपीसी में स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन शुरू, 24 मई से होगा भव्य आयोजन

  •  सिंगरौली महोत्सव 2025: मैत्री सभागार एनटीपीसी में स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन शुरू, 24 मई से होगा भव्य आयोजन

सिंगरौली, 13 मई 2025: सिंगरौली जिले में 17वां सिंगरौली महोत्सव 24 मई 2025 से शुरू होने जा रहा है, जिसका समापन 27 मई को नगर गौरव दिवस के साथ होगा। कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में गठित समितियां इस महोत्सव की तैयारियों में जुटी हैं। यह आयोजन सिंगरौली की सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत को प्रदर्शित करने का एक शानदार मंच होगा, जिसमें स्थानीय और बाहरी कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

महोत्सव में बॉलीवुड नाइट के तहत सुप्रसिद्ध गायक अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे, वहीं देश के ख्यातनाम कवि कविता पाठ के माध्यम से आयोजन में चार चांद लगाएंगे। इसके अलावा, जिले के स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस कड़ी में 13 मई को मैत्री सभागार, एनटीपीसी में स्थानीय कलाकारों के लिए प्रथम ऑडिशन राउंड का आयोजन किया गया। इस दौरान एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, तबला वादन, और कविता पाठ जैसी विभिन्न विधाओं में स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। संस्कृति समिति द्वारा इन प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया गया।

दूसरा ऑडिशन राउंड 14 मई 2025 को सुबह 10:00 बजे मैत्री सभागार में आयोजित होगा। जिन कलाकारों ने अभी तक पंजीकरण नहीं किया है, वे ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन के माध्यम से पंजीकरण कर ऑडिशन में भाग ले सकते हैं। इच्छुक कलाकार और संस्थाएं 11 मई तक गूगल फॉर्म लिंक (https://forms.gle/2kiWpixmyrrRbrKdA) या क्यूआर कोड के माध्यम से निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। चयनित प्रतिभागियों को समिति द्वारा अलग से सूचित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 9424745886 पर संपर्क किया जा सकता है। यह आयोजन सिंगरौली के स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का अनूठा अवसर प्रदान करेगा।

 

 

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें