इंदौर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर के लाभगंगा प्रदर्शनी केंद्र में ’प्लास्ट पैक 2025’ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने यहां विभिन्न औद्योगिक मशीनों का अवलोकन कर उपस्थित उद्यमियों और उद्योगपतियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक व्यवसाय में भी मध्यप्रदेश में अनेक संभावनाएं हैं।
