कान्हा टाइगर रिजर्व लाए गए बाघ

मंडला: मध्य प्रदेश के मंडल स्थित कान्हा टाइगर रिजर्व पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है…वन विहार भोपाल से दो बाघ शावक कान्हा टाइगर रिजर्व लाए गए है। लगातार बढ़ रही बाघों और वन्यजीवों की संख्या के चलते देश विदेश से वन्य जीव जीवों को देखने के लिए पर्यटक कान्हा रिजर्व पहुंच रहे हैं..

दरअसल, वन विहार भोपाल से दो बाघ शावक कान्हा टाइगर रिजर्व लाए गए है। यहां घोरेला बाड़े में रखकर व्यस्क होने तक बाड़े में रखकर शावकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। कान्हा टाईगर रिजर्व का बाघ रिवाइल्डिंग कार्यक्रम वन्यप्राणी संरक्षण के लिए चलाया जाता है। इसी के तहत अन्य टाइगर रिजर्व से अनाथ शावकों को ट्रेनिंग देने घोरेला बाड़े में लाया जाता है।

कान्हा टाइगर रिजर्व के ट्विटर हैंडल से ली गई तस्वीर

जहां उन्हें वयस्क होने तक शिकार का प्रशिक्षण दिया जाता है। कान्हा लाए गए दोनों शावक 3 से चार माह के हैं।

Intelligent Guru
Author: Intelligent Guru

इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें