सिंगरौली में दर्दनाक सड़क हादसा: धान कटाई से लौट रहे मजदूरों की पिकअप पलटी, 4 की मौत, 4 घाय
सिंगरौली। जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत झरखटा पहाड़ के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में धान की कटाई कर वापस अपने गांव लौट रहे मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकराते हुए पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि पिकअप में सवार चार मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीSingrauliNewsर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार यह हादसा देर रात करीब 12 बजे झरखटा घाट के पास हुआ। पिकअप वाहन में सवार सभी मजदूर ग्राम बगदेवा, ग्राम पंचायत गेरुई के निवासी बताए जा रहे हैं। मजदूर रोज़गार की तलाश में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में धान की कटाई करने गए थे। काम समाप्त होने के बाद सभी लोग एक ही पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी और घुमावदार रास्ते पर वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप सड़क से फिसलकर पहाड़ से जा टकराई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही गढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गSingrauliNewsया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे सिंगरौली जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की औपोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे के बाद गांव बगदेवा और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल है। मृत मजदूरों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल और घटनास्थल पर जमा हो गई।
गढ़वा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पिकअप में क्षमता से अधिक लोग सवार थे या नहीं। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और मजदूरों के सुरक्षित आवागमन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


