बालोतरा- राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन बालोतरा पंचायत समिति परिसर में किया गया। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया। प्रदर्शनी में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में हुए नवाचारों, विकास कार्यों को फोटो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने इस अवसर पर पंच गौरव प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राज्य सरकार के नवाचार पंच गौरव के अंतर्गत बालोतरा जिले के पंच गौरव में एक उपज अनार, एक प्रजाति राहिड़ा, एक पर्यटन स्थल नाकोडा जैन मंदिर, एक खेल क्रिकेट एवं एक उत्पाद टेक्सटाइल उत्पाद को चुना गया है। पंच गौरव प्रदर्शनी में वन विभाग द्वारा एक प्रजाति रोहिडा के अंतर्गत रोहिडा वृ़क्ष की विशेषताओं की जानकारी प्रदर्शित की गई। जिला उद्योग केन्द्र द्वारा टेक्सटाइल उत्पाद से बने उत्पाद को प्रदर्शित किया गया। कृषि विभाग द्वारा एक उपज अनार संबंधी स्टॉल को लगाया गया। एक खेल क्रिकेट के बारे में विभिन्न जानकारियां स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शित की गई। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग हुए पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा को राज्य में विकास के कार्यों में पैसे की कमी नही आयेगी। हमारी कार्यशैली पिछली सरकार से बेहतर है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार समग्र चिंतन के साथ कार्य कर रही है। हम समस्याओं का स्थायी समाधान करने हेतु कार्य कर रहे है। यह माननीय मुख्यमंत्री की दुरगामी सोच का परिचायक है कि उन्होने वर्षाकाल के तुरंत बाद की प्रदेश भर में सड़क की मरम्मत के लिए अभियान चलाया। भजन लाल सरकार में सरकारी कार्यालयों के काम करने में सकारात्मक परिवर्तन आया है, जिसका लाभ आमजन को मिल रहा है। हम पिछली सरकार की तरह वित्तीय संसाधनों के अभाव का बहाना बना विकास कार्य को नहीं रोकेगे। विकास एवं जनकल्याण के कार्यो में कहीं कोई कमी नहीं रहेगी। जो काम लोक कल्याण के लिए आवश्यक है, सरकार उन्हें पूरा करने को प्रतिबद्ध है। दोनों सरकार की सोच एवं कार्यप्रणाली में अंतर साफ देखा जा सकता है। हमने युवाओं को रोजगार देने के साथ पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने का काम किया है। अब भर्तियां बिना किसी रूकावट के निष्पक्ष आयोजित की जा रही है, कही पेपर लीक जैसी घटना घटित नही हो रही है
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार समग्र चिंतन के साथ कार्य कर रही- मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग
लेटेस्ट
मध्यप्रदेश में अवैध अफीम की खेती पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की फसल जब्त
March 9, 2026
10:59 PM
नवयुवक सपोर्टिंग क्लब तिलया द्वारा विशाल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
March 1, 2026
4:05 PM
“सड़क नहीं तो शादी नहीं” – सिंगरौली की ग्राम पंचायत में 3.5 किमी सड़क पर उठा बड़ा सवाल
February 27, 2026
3:42 PM
मध्यप्रदेश को SATTE 2026 में फिर मिला बेस्ट स्टेट टूरिज्म अवॉर्ड
February 26, 2026
10:22 PM
Breaking News 2026: माइनिंग अफसर के घर विजिलेंस छापा, रिश्वत के 30 हजार से खुला 4 करोड़ कैश का बड़ा राज
February 25, 2026
7:23 PM
पं. अजय तिवारी बने अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज म.प्र. युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, भोपाल से मिला मनोनयन।
February 24, 2026
10:21 PM
ख़ास ख़बरें
मध्यप्रदेश में अवैध अफीम की खेती पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की फसल जब्त
March 9, 2026
10:59 PM
मध्यप्रदेश को SATTE 2026 में फिर मिला बेस्ट स्टेट टूरिज्म अवॉर्ड
February 26, 2026
10:22 PM
Breaking News 2026: माइनिंग अफसर के घर विजिलेंस छापा, रिश्वत के 30 हजार से खुला 4 करोड़ कैश का बड़ा राज
February 25, 2026
7:23 PM
सिंगरौली में पुलिस की नाइट कॉम्बिंग, 402 बदमाशों पर बड़ी कार्रवाई | अपराधियों में मचा हड़कंप
February 22, 2026
10:46 AM


