- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सफल जापान यात्रा पर भोपाल पहुचंने पर आयोजित स्वागत समारोह को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने किया संबोधित
- भविष्य की दृष्टि से जापान की यात्रा बहुत कारगर साबित होगी
- मध्यप्रदेश के संपूर्ण विकास को सुनिश्चित कर रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जापान सहित दुनिया के कई देश निवेश करने के इच्छुक
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहव की चार दिवसीय सफल जापान यात्रा के बाद भोपाल लौटने पर रविवार को स्टेट हैंगर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहों सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने संबोधित किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चार दिवसीय यात्रा मध्यप्रदेश के भविष्य की दृष्टि से बहुत कारगर साबित होगी। जापान के निवेशक मध्यप्रदेश में निवेश करने के इच्छुक हैं।
निवेश को आकर्षित कर मध्यप्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश के संपूर्ण विकास को सुनिश्चित करने का कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से देश तेजी से विकास कर रहा है, उसे देखकर जापान सहित दुनिया के कई देश मध्यप्रदेश व भारत में निवेश करने के इच्छुक हैं।
निवेश बढ़ाने के लिए 25 से अधिक विभागों की नीतियों में बदलाव कर रहे- डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जापान से हमारी संस्कृति भी बहुत मिलती है। हम सूर्य को पूजते हैं, सूर्य को वे भी अपना देवता मानते है। सरस्वती जी, गणेश जी और भगवान गौतम बुद्ध की वजह से भी जापान से भारत के बहुत पुराने संबंध है। जापान की चान दिन की यात्रा में कई बड़ी कंपनियों, निवेशकों और उद्योगपतियों से मुलाकात की। वे सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा करते हुए भारत और मध्यप्रदेश में निवेश करने के इच्छुक हैं।
24-25 फरवरी को भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) में जापान भी बड़ा भागीदार होगा। मैं निवेश को आकर्षिक कर मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए कार्य कर रहा हूं। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार जीआईएस से पहले 25 विभागों की नीतियों में बदलाव कर उन्हें निवेश के और अनुकूल बना रही है। मैंने जापान के निवेशकों को बताया है कि मध्यप्रदेश और प्रदेश के सभी जिले असीम संभावनाओं वाले क्षेत्र हैं। मध्यप्रदेश में हर क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाए हैं।
मुख्यमंत्री की जापान यात्रा विकसित मध्यप्रदेश को नए आयाम तक पहुंचाएगी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की चार दिवसीय जापान यात्रा बहुत सफल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में निवेश लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जापान यात्रा विकसित मध्यप्रदेश को नए आयाम तक पहुंचाएगी। यह यात्रा मध्यप्रदेश के विकास में एक नई श्रृंखला जोड़ने का कार्य करेगी।
मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई देता हूं और यह भरोसा दिलाता हूं कि भाजपा कार्यकर्ता अपने अथक मेहनत व परिश्रम से मध्यप्रदेश को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए दिन-रात सरकार के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को सफल बनाने के लिए दुनिया भर के निवेशक मध्यप्रदेश आने को इच्छुक हैं। यह ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास, अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
