मध्य प्रदेश भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव

भोपाल: प्रदेश कार्य समिति से पहले भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव किया गया. लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की 29 की 29 सीटों पर जीत दिलाने के बाद एमपी में बड़ा बदलाव किया गया है. भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश के प्रभारी में बदलाव किया है.

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय को भाजपा संगठन ने बदला है. मध्य प्रदेश में बदले गए प्रभारी और सह प्रभारी उत्तर प्रदेश से एमएलसी महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया. लोकसभा चुनाव में भी दोनो मध्यप्रदेश के प्रभारी और सह प्रभारी थे.लोकसभा चुनाव में अच्छी परफॉर्मेंस के बाद दोनों को एमपी का प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किया गया था.मध्यप्रदेश से पी मुरलीधर राव को प्रभार से मुक्त किया गया.

लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह और सतीश उपाध्याय लोकसभा चुनाव प्रभारी ने छिंदवाड़ा जैसी सीट पर जीत दर्ज की. जिस पर लंबे समय से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उसके बाद उनके बेटे नकुलनाथ काबिज थे. छिंदवाड़ा पर मध्य प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह के नेतृत्व में ही विजय पताखा लहराया.

Intelligent Guru
Author: Intelligent Guru

इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें