विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

  1. मुकेश द्विवेदी ब्यूरो

मिर्जापुर, 05 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकासखंड राजगढ़ के ग्राम गोल्हनपुर स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर वन विभाग रेंज सुकृत के रेंजर हिमांशु कुमार सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण पर्यावरणीय संकट लगातार गहराता जा रहा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक वृक्ष लगाए तथा उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करे।

उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। वृक्ष हमें शुद्ध वायु, छाया, फल तथा जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। पर्यावरण को सुरक्षित एवं संतुलित बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

विधायक ने ग्रामीणों एवं युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने घरों, खेतों, विद्यालयों, मंदिर परिसरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जनआंदोलन का रूप दें।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान इंस पटेल तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Mukesh Dwivedi
Author: Mukesh Dwivedi

Patrkar

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें