कलेक्टर के प्रेरणा से एक बिटिया को मिला जीवन दान

  • सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला की अनोखी पहल
  • परिवार से नाराज होकर एक छात्रा पहुंची कलेक्ट्रेट कार्यालय
  • छात्र को समझाइए देकर कलेक्टर ने भेजा घर
  • छात्र की पढ़ाई का खर्च देने का दिया आश्वासन, तहसीलदार के वाहन से परिजनों के साथ सहकुशल भेजा गया घर

सिंगरौली। कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला की पहल का सिंगरौली जिले सहित समूचे प्रदेश में जमकर तारीफ हो रही है। कलेक्टर की पहल से एक छात्रा का भविष्य बना, बल्कि परिवार से नाराज होकर जीवन से अब गई छात्रा को जीवन जीने की नई राह मिली।

दअरसल कलेक्ट चंद्रशेखर शुक्ला  प्रति दिवस के भाति आज भी अपने चैंबर में आमजन मानस के समस्याओं को सुन रहे थे इसी बीच में माड़ा क्षेत्र अंतर्गत बंधौर गांव की बिटिया कलेक्टर के पास पहुंचकर ज़ोर–ज़ोर से रोने लगी एवं कहने लगी की सर मुझे माता पिता आगे नहीं पढ़ना चाहती है लेकिन अभी में पढ़ना चाहती हूं किंतु मेरे अभिभावक ग़रीब है । उसकी बातों को सुनकर प्रतीत हो रहा था कि बच्ची कोई गंभीर क़दम उठा सकती है ।

कलेक्टर ने इसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए बच्ची को अपने कक्ष में बैठाया एवं उसके परिजनों को घर से बुलवाया , साथ ही महिला तहसीलदार सविता यादव एवं वन स्टॉप सेंटर के महिला काउंसलर को बुलाकर बच्ची को प्रेरणा दी की तुम्हारी शिक्षा व्यवस्था शासन प्रशासन करेगी । वहीं तुम्हे रहने के लिए छात्रावास की व्यवस्था करा दी जा रही है साथ ही आगे की पढ़ाई के लिए कोचिंग व्यवस्था भी कराई जाएगी।

सुबह से भूखी बच्ची को भोजन भी करवाया गया । इसी कड़ी में कलेक्टर ने बच्ची के परिजनो को कक्ष में बैठाकर प्रेरित किया कि अपने बच्चों को आगे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें इस बच्ची की शिक्षा के लिए शासन प्रशासन पूरी व्यवस्था करेगा। कलेक्टर के इस पहल से खुशी जाहिर करते हुए परिजनों ने कलेक्टर के प्रति धन्यवाद व्याप्ति किया । एवं खुशी खुशी तहसीलदार के वाहन से सवार होकर सहकुशल अपने घर पहुंची।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें