उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण 26 दिसंबर से होगा। अभ्यर्थी 16 दिसम्बर से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। सिपाही भर्ती परीक्षा इसी वर्ष अगस्त माह में दस पालियों में सम्पन्न कराई गई थी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस लाइन में सिपाही भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थी 16 दिसंबर से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए वेबसाइट लिंक भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई असुविधा होने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 8867786192 पर संपर्क कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस की सबसे बड़ी सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम 21 नवंबर को घोषित किया गया था। प्राप्तांकों की श्रेष्ठता के आधार पर आरक्षी नागरिक पुलिस के कुल साठ हजार 244 पदों की तुलना में लगभग ढाई गुना अधिक एक लाख 74 हजार 316 अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा 26 दिसंबर से: 16 दिसम्बर से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी।
लेटेस्ट
गणेश विसर्जन से पहले सिंगरौली में पुलिस अलर्ट, SP षियाज के.एम. ने घाटों का किया निरीक्षण
September 24, 2026
10:20 PM
सिंगरौली: बरगवां में अवैध कबाड़ पर पुलिस की कार्रवाई, 2.06 लाख रुपये का एल्युमिनियम तार और कॉपर केबल जब्त
September 24, 2026
9:22 PM
सिंगरौली: नाबालिग के अपहरण के मामले में बरगवां पुलिस की कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
September 24, 2026
8:43 PM
सिंगरौली जिला अस्पताल में वेतन-PF का संकट, कर्मचारियों की कल से कार्य बहिष्कार की चेतावनी
September 24, 2026
8:08 PM
ख़ास ख़बरें
सोनभद्र में स्कूलों की मनमानी चरम पर: तय दुकानों से ही किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव
April 4, 2026
4:20 PM
मध्यप्रदेश में अवैध अफीम की खेती पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की फसल जब्त
March 9, 2026
10:59 PM
मध्यप्रदेश को SATTE 2026 में फिर मिला बेस्ट स्टेट टूरिज्म अवॉर्ड
February 26, 2026
10:22 PM
Breaking News 2026: माइनिंग अफसर के घर विजिलेंस छापा, रिश्वत के 30 हजार से खुला 4 करोड़ कैश का बड़ा राज
February 25, 2026
7:23 PM
सिंगरौली में पुलिस की नाइट कॉम्बिंग, 402 बदमाशों पर बड़ी कार्रवाई | अपराधियों में मचा हड़कंप
February 22, 2026
10:46 AM


