- मेरठ में राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह
मेरठ में राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह , राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई और ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर समेत गणमान्य व्यक्तियों ने पांच दिवसीय मेरठ महोत्सव का शुभारंभ किया। पांच दिवसीय चलने वाले मेरठ महोत्सव में एक भारत श्रेष्ठ भारत की झलक देखने को मिलेगी वहीं स्थानीय उत्पादकों को भी बढ़ावा दिया गया है मेरठ महोत्सव में उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के ODOP उत्पाद की भी प्रदर्शनी लगाई गई है। और प्रत्येक दिन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा ।
मेरठ महोत्सव के अवसर पर भी राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि आयोजकों की परिकल्पना के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहूंगा। भारत आज दुनिया में आर्थिक महाशक्ति बनने के रास्ते पर अग्रसर है आज दुनिया की विशेष पांच अर्थव्यवस्था में से मजबूत अर्थव्यवस्था का देश है ऐसे ही आयोजनों से जो आज मेरठ में हो रहा है संभव है आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने जो कहा है लोकल से ग्लोबल यानी मेरठ में जो आज आयोजन हो रहा है मेरठ में ज्वेलरी बनने से लेकर के बाकी खेलकूद का सामान बनने से।पांच दिनों में लोगों के अंदर एक नए ढंग से संकल्प मेरठ को आगे ले जाने का भाव पैदा करेगा यहां आकर मुझे व्यक्तित्व से प्रसन्नता हुई।
Author: Intelligent Guru
इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।


